
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक – ताम्रकार
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के नेतृत्व में 3570 किलोमीटर की चल रही। जिसमे पूरे देशवाशियो का समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी की इस यात्रा को देखकर कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव अजय ताम्रकार ने कहा है कि राहुल गांधी इससे पहले भी इस तरह का यात्रा कर चुके है, लेकिन यह यात्रा उनसे अलग है। यह यात्रा 150 दिनों तक चलेगी। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए हजारों कार्यकर्ता साथ चल रहे है। उनकी इस यात्रा में ऐतिहासिक जन सैलाब उमड़ रहा है। राहुल गांधी बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक के व्यक्ती से मिल कर हाल चाल जान रहें है। राहुल के नेतृत्व की पद यात्रा में जन सैलाब उमड़ रहा है। हजारो लोग साथ चल रहे है। सभी धर्मों जातियों का भारत जोड़ो यात्रा में समर्थन मिल रहा है। लोग जगह जगह स्वागत करने घंटो इंतजार कर रहे है, और राहुल गांधी से मिल कर खुश हो रहे है राहुल गांधी भी सुरक्षा ब्यवस्था को तोड़ कर लोगो से मिल रहे है। राहुल गांधी की यात्रा से लग रहा है कि सही में भारत जुड़ रहा है इससे साम्प्रदायिक ताकतों को बुरा लग रहा है उसके बारे में झूठ पे झूठ बोल रहे उन झूठे लोगो का समय आने पर जनता जवाब देगी। ताम्रकार ने आगे कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी के पद यात्रा करने पर जो जन समर्थन मिल रहा है उससे पता चलता है कि 2024 में राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री बनगे व छ ग से भी हम सब के साथ बड़ी संख्या में पद यात्रा में भाग लेंगे।