छत्तीसगढ़न्यूज़

रायपुर बस स्टैण्ड में एजेंटों व हॉकरों कि पुलिस ने निकाली बारात

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

मोहसिन खान क्राइम रिपोर्टर आप की आवाज रायपुर (छ.ग.)

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस को विगत कुछ दिनों से शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी कि भाठागांव टिकरापारा स्थित नवीन बस स्टैण्ड में बस एजेंटों व हॉकरों द्वारा कई स्थानों में अवैध रूप से टेबल कुर्सी लगाकर अवैध रूप से यात्रियों का टिकट काटकर वसूली किया जा रहा है एवं कई एजेंटो व हॉकरों द्वारा यात्रियों को हमसे टिकट क्यों नहीं लेते हो कहकर यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही कई यात्रियों के साथ गाली गलौच भी की जाती है।
शिकायत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.सी.पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी एवं थाना प्रभारी टिकरापारा अमित बेरिया को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा बस स्टैण्ड में ऐसे 09 बस एजेंटों व हॉकरों को चिन्हांकित कर पकड़कर उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
वही पुलिस ने सभी एजेंटों व हॉकरों का बस स्टैण्ड में जुलूस निकाला।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button