आपकी आवाज
WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव की तबियत आज अचानक बिगड़ी तथा तबियत की वजह से उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
मंत्री सिंहदेव को सर्दी खांसी की शिकायत पर कोरोना जांच भी करवाई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट शाम तक आ जायेगी।
चिकित्सकों की निगरानी में मंत्री सिंहदेव का उपचार चल रहा है। कोरोना की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री अपने निजी निवास तपस्या में होम आइसोलेट हो गए हैं।

