
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने राज्यसभा जाने की अटकलों पर लगाया विराम,कहा कि छत्तीसगढ़ में काम करूँगा अन्यथा घर मे बैठ जाऊंगा:-
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव जी ने राज्यसभा जाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है तथा कहा है कि वे छत्तीसगढ़ में ही काम करेंगे अन्यथा घर बैठ जाएंगे।छत्तीसगढ़ में ही फ़ोकस कर काम करते रहने की स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव जी ने प्रथम प्राथमिकता दी है।
इस बात से कोई अछूता नही है कि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के अथक प्रयासों एवं सिंहदेव द्वारा बनाये गए घोषणा पत्र से ही इस बार 15 साल के बाद छत्तीसगढ़ में काँग्रेस की सरकार बनी है तथा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद सिंहदेव ने अपने विभागों के कामकाज का बहुत ही अच्छे ढंग से निर्वहन किया। यह स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की सरलता और सहजता ही कहा जा सकता है कि सिंहदेव जी ने स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद प्रदेश को एवं प्रत्येक नागरिक को घर के सदस्य की भाँति माना और सबकी मदद भी इनके विभाग द्वारा किया जा रहा है।फेसबुक या ट्विटर पर भी प्रदेश के नागरिकों ने जब कभी भी स्वास्थ्य मंत्री से मदद माँगी तो हमेशा सिंहदेव इनके साथ खड़े रहे तथा हर संभव मदद भी इनको मिलती रही है।
वहीं राज्यसभा जाने की अटकलों को सिंहदेव ने खारिज करते हुए साफ-साफ कह दिया है कि वो काम करेंगे तो छत्तीसगढ़ में ही करेंगे अन्यथा घर पर बैठ जाएंगे।