न्यूज़

शादी से 6 दिन पहले दूल्हे की बेरहमी से हत्या, होने वाली दुल्हन से जुड़े वारदात के तार, जानें मामला

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में दो दिन पहले युवक की अधजली मिली लाश मामले की गुत्थी लोरमी पुलिस ने सुलझा ली है. मृतक दीपक धुलिया के हत्यारों को जेल के सलाखों के पीछे भेजने का दावा पुलिस ने किया है. पूरी घटना लोरमी के अघरिया बांध में एक युवक की अधजली अवस्था में मिले शव के बाद सामने आई. शव की शिनाख्त पुलिस ने कोटा निवासी दीपक धुलिया के रूप में की जिसके शिर को कुचल कर उसे पेट्रोल छिडक कर बेरहमी से मार डाया गया. लोरमी एसडीओपी माधुरी धिरही फारेंसिक व पुलिस टीम साथ मौके पर पहुंच जांच में जुट गई. सायबर की भी मदद ली गई, जिससे हत्या का खुलासा हुआ.

पुलिस के मुताबिक मृतक दीपक की शादी 20 मई को होने वाली थी, लेकिन उसके 6 दिन पहले ही जिस लड़की से उसकी शादी होने वाली थी. उसके प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के मंगेतर को रास्ते से हटाने के लिये उसकी निर्ममता से हत्या कर दी. हत्यारे प्रेमी रिंकू कुलमित्र ने अपने मौसरे भाई हीरालाल कश्यप के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से  हत्या के घटना को अंजाम दिया. आरोपियों ने पहले मंगेतर दीपक को रुपये उधार देने और पार्टी मनाने का लालच दिया और अपने साथ लेकर अघरिया बांध पहुंचे. इससे पहले आरोपियों ने शराब ढाबे से खाना माचिस और पेट्रोल खरीद कर रख लिया था. युवक जब नशे के गिरफ्त में आया तो पत्थर से उसे सिर को कुचल दिया और फिर अपने साथ लाये पेट्रोल से उसे जला दिया. कोई आ न जाये इस डर से आरोपी भाग गये.

इस तरह शुरू हुई जांच
लोरमी एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि पुलिस को जब सूचना मिली और मौके पर पहुंचे तो बड़ी चुनौती शव के पहचान की थी. पुलिस ने आसपास के सभी थाने में गुम इंसानों की पतासाजी की. जिसमें कोटा थाने में गुमशुदगी मिली और युवक के लाश की शिनाख्त हुई जिसके बाद कड़ी दर कड़ी जुड़ती गई और दोनो हत्यारों की गिरफ्तारी करने में पुलिस कामयाब हुई. पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button