सड़क पर बोतल लेकर घूमती नजर आई प्रियंका चोपड़ा, फैंस हुए शॉक्ड

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों स्पेन में अपनी आगामी वेब सीरीज सिटाडेल के लिए शूटिंग कर रही हैं। देसी गर्ल सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं वो आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें तथा वीडियोज साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच में भी प्रशंसकों का मनोरंजन करना नहीं भूलती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक तस्वीर साझा की हैं जिसमें वह स्पेन के सड़कों पर घूमती दिखाई दे रही हैं।

वही इस तस्वीर को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर साझा किया है तथा कैप्शन लिखा है, “अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं… आप पीछे गिर जाते हैं”। अभिनेत्री का स्टनिंग लुक उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आया है। इस तस्वीर में अभिनेत्री ने कोर्ड टी शर्ट के साथ व्हाइट ब्लू शेडेड शार्ट पहना है। उनके बाल खुले हुए है तथा हाथों में खाली बोतल लिए किसी एक चीज को देखते दिखाई दे रही हैं।

वही प्रियंका इस तस्वीर में स्टनिंग लग रही है। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन कमाल के है। अभिनेत्री की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इससे पूर्व भी प्रियंका ने अपनी मां के साथ कुछ इंस्टा स्टोरी साझा की थी। तस्वीर में प्रियंका अपनी मां के साथ स्पेन घूमते दिखाई दी थीं। प्रियंका इस वेकशन पर अपने फ्रेंड्स के साथ एन्जॉय करते दिखाई दी। वही बात यदि वर्क फ्रंट की करें तो प्रियंका चोपड़ा के आने वाले प्रोजेक्ट्स में अमेजन प्राइम की वेब सीरीज सिटाडेल सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त अभिनेत्री हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्सट फॉर यू’ में सेलिन डियॉन के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button