हमीरपुर में विश्व शान्ति ब्रम्ह यज्ञ महिमा बाल्य लीला विराट मेला आयोजन की हो रही तैयारी


अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हमीरपुर में विश्व शान्ति ब्रम्ह यज्ञ महिमा बाल्य लीला विराट मेला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम 14/01/23/से16/01/23तक होगी जिसमे ओडिशा राज्य एवं छत्तीसगढ़ राज्य से लाखो श्रद्धालु भक्त एवम पूज्य पाद ब्रम्हवदूत श्री वीरेन्द्र कुमार बाबा महोदय जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा। यह मेला में पूरे क्षेत्र से सहयोग प्राप्त होता हैं ग्रामीण जनप्रतिनिधि छेत्र के पंचायत प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह सरपंच श्रीमती बेल मती उपसरपंच आशीष कुमार मिश्रा हमीरपुर उलसन बड़ा कृष्णा राठिया जय कुमार किसान जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोद्रा राठिया भगत राम राठिया रविंद्र कुमार भोय एवं पूरे क्षेत्र वासी का सहयोग सराहनीय रहता है। पूजा समिति द्वारा अपना कर्तव्य का निर्वहन विगत 14वर्ष से करते आ रहे हैं। कार्य कर्म में लैलूंगा क्षेत्र के विधायक श्री चक्रधर सिंह पूर्व विधायक श्री सत्यानंद राठिया श्रीमती सुनीता राठिया सांसद लोक सभा क्षेत्र रायगढ़ के श्रीमती गोमती साय ओडिशा राज्य सरकार के विधायक जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि सामिल हो कर अपना अमूल्य योगदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button