हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…. नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया…. उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को भी किया गया सम्मानित

2 Min Read

जशपुरनगर बगीचा 15 अगस्त 2022/जशपुर जिला के नगर पंचायत बगीचा में 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बगीचा में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम हाई स्कूल परिसर में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ सी डी बाखला द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
उन्होंने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर और रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए गए। इस अवसर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें स्वास्थ्य विभाग के 30 कर्मचारियों एवं शिक्षा विभाग के 03 अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। उसके उपरांत वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि गण सभी मिलकर वृक्षारोपण किये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बगीचा एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, नगर पंचायत सीएमओ, फास्ट विभाग की अधिकारी कर्मचारी, सभी स्कूल के शिक्षकगण, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि तथा सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment