छत्तीसगढ़न्यूज़

हर घर तिरंगा अभियान यात्रा का आयोजन ग्राम ढोलिया में

आप की आवाज
बेमेतरा।आज दिनांक 13 अगस्त को ग्राम ढोलिया में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों तथा बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर ग्राम का भ्रमण किया। संस्था की शिक्षिका अर्चना झा ने हर घर तिरंगा अभियान के सम्बन्ध मे जानकारी दी और कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना और उनके मन मे तिरंगे और राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव जागृत करना है। इस तिरंगा यात्रा में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ देश प्रेम से संबंधित नारे लगाए। इस तिरंगा यात्रा में  पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधान पाठक दीपक कौशल, प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक विनोद कुमार सेन, काजल दुबे, सुकन्या सिंह, हेमलता साहू सहित शिक्षक गण एवं विद्यार्थी शामिल हुए।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button