होलिका दहन से पहले बिलासपुर गरम, जानिए आखिर माजरा क्या है

2 Min Read

होलिका दहन से पहले बिलासपुर गर्म हो चुका है। अधिकतम तापमान एक दिन पहले 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। गुरुवार सुबह से धूप ने सभी बेहाल कर दिया है। माना जा रहा है कि मार्च इस बार पहले से ज्यादा तपेगा। मौसम विभाग ने पहले ही तेज गर्मी को लेकर चेतावनी जारी किया है।

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर पश्चिम हो चुकी है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृध्दि का ट्रेंड रहने की संभावना है, परंतु विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। चूंकि 18 मार्च को दक्षिण छग में दक्षिण से हवा आने की सम्भावना है, इसके कारण दक्षिण छग में 18 मार्च को तापमान में गिरावट हो सकता है । जबकि उत्तर छग में उत्तर पश्चिम से हवा का आगमन जारी रहने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड भी जारी रहने की सम्भावना है।
प्रदेश में लगभग सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान, सामान्य अधिकतम तापमान से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है । इसलिए यहां अभी लू जैसे स्थिति निर्मित हो सकता है। बता दें कि 10 वर्षों के भीतर 31 मार्च 2017 को बिलासपुर सबसे गर्म था। अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। यही स्थिति रही तो जल्द यह रिकार्ड टूट जाएगा। मौसम में होने वाले इस बदलाव को लेकर बिलासपुर नगर निगम समेत स्वास्थ्य अमला भी सतर्क है।

आम नागरिक गर्मी से बचने अभी से उपाय कर रहे हैं। वहीं चिकित्सक भी सलाह दे रहे हैं कि लंबे समय तक घर से बाहर रहने से बचें। धूप में सिर ढंककर निकलें या छाता लेकर चलें। हल्का भोजन करें। तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें। खाने में नमक का प्रयोग कम करें, वर्कआउट करें। शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने दिन में आठ से 10 गिलास पानी पीएं। ढीले ढाले कपड़े पहनें, नींबू पानी या बेल का शरबत पीएं। जिससे की शरीर का तापमान स्थिर बना रहे।

Share This Article
Leave a Comment