06 जनवरी को शासकीय अवकाश होने के कारण जारी टोकन 09 जनवरी को किया गया है स्थानांतरित

1 Min Read

किसान 6 जनवरी को जारी टोकन का 09 जनवरी को करा सकेंगे तौलाई

जशपुरनगर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य जारी है। यह कार्य 31 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। किसान पंजीयन का कार्य कृषि विभाग के एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम किया गया है और सभी पंजीकृत किसानों का नियमित टोकन जारी कर धान खरीदी की जा रही है।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 06 जनवरी 2023 को छेरछेरा का शासकीय अवकाश होने के कारण उक्त तिथि के लिए जारी टोकन को 09 जनवरी 2023 को स्थानांतरित किया गया है। इस हेतु संबंधित सोसायटी प्रबंधकों को किसानों का 09 जनवरी 2023 को धान तौल के लिए सूचना देने के लिए कहा गया है और जिले के उन किसानों से अनुरोध किया गया है कि जिनका टोकन 06 जनवरी का जारी हुआ है वे अपने धान का तोलाई 09 जनवरी 2023 को करवा सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment