छत्तीसगढ़

‘MSP’ पर केंद्र का दांव.. किस पार ’23’ की नाव? मोदी सरकार के फैसले का छत्तीसगढ़ में कितना असर?

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुरः आज किसानों को एक के बाद एक अच्छी खबर मिली। दरअसल, केंद्र सरकार ने खरीफ की 14 उपज समेत कुल 17 फसलों की MSP बढ़ाने का ऐलान किया। जिसके तहत धान पर 100 रु MSP बढ़ाई गई, जिसके बाद किसानों को धान पर MSP के तौर पर 2040 रु प्रति क्विंटल मिलेंगे। चूंकि छत्तीसगढ़ में पहले ही सरकार धान पर किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है। केंद्र के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान किया प्रदेश के किसानों को अब अगले साल तक धान का 2800 रूपये प्रति क्विंटल दाम मिल सकता है।

अभी प्रदेश की भूपेश सरकार किसान न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल 600 रु किसानों को देती है। जिसके बाद किसानों को प्रति एक क्विंटल पर केंद्र का 2040 प्लस 600 रूपये मिलाकर 2640 रुपये का दाम मिलेगा। साथ ही संभावना जताई कि आने वाले वक्त मं प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन की राशि मिलाने पर किसानों को 2800 रु प्रति क्विंटल तक की राशि दी जाएगी। जाहिर है केंद्र और राज्य के ऐलान से किसान खुश हैं। लेकिन पक्ष-विपक्ष में एक बार फिर धान और किसानों को लेकर बहस का नया मोर्चा खुल गया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button