एनएमएल तलईपल्ली ने स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई मजबूती, घरघोड़ा और तमनार सीएचसी को मिली एम्बुलेंस
घरघोड़ा, 24 मई 2026।
सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि
एम्बुलेंस वितरण कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान एनएमएल तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख श्री अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौधरी, एसडीएम घरघोड़ा श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
सामुदायिक विकास कार्यों की सराहना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने एनएमएल तलईपल्ली द्वारा किए जा रहे सामुदायिक विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि परियोजना प्रभावित गांवों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसुविधाओं के क्षेत्र में लगातार योगदान दे रही है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए एम्बुलेंस जैसी सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी और आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
एनएमएल ने दोहराई सामाजिक प्रतिबद्धता
परियोजना प्रमुख श्री अखिलेश सिंह ने कहा कि एनएमएल तलईपल्ली क्षेत्र के समग्र विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति लगातार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में स्थानीय समुदाय के हित में कार्य करती रहेगी।



