अन्य

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में लगी भीषण आग, अब तक 7 की मौत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक 7 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. आग की सूचना पर 13 फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची. दमकल विभाग ने बताया है कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

रात करीब 1 बजे लगी आग

पूर्वी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि ‘रात 1 बजे गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में आग लग गई. तत्काल सभी बचाव उपकरण के साथ टीमें मौके पर पहुंचीं. हमने दमकल विभाग से भी संपर्क किया, जिसने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी. हम लगभग 4 बजे तक आग पर काबू पा सके. इस हादसे में 30 झुग्गियां जल गईं और 7 लोगों की जान चली गई.’

सीएम केजरीवाल ने जताया शोक

हादसे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘ वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि सुबह सुबह ये दुखद समाचार सुनने को मिला है. मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा.’

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button