न्यूज़

शर्मनाक! 6 स्कूली छात्रों ने लूटी 10 वर्षीय बच्ची की आबरू, इस कारण खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

 

खूंटी: झारखंड के खूंटी में एक शादी कार्यक्रम में गई 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 6 नाबालिग युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। मामला खूंटी के तोरपा प्रखंड का है जहां बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब बच्ची की मां ने थाने पहुंचकर बेटी के साथ हुई दरिंदगी की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की मां के द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराए जाने के पश्चात् पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए 5 नाबालिग अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अपराधी फरार है जिसकी खोजबीन की जा रही है।

मामले के बारे कहा जा रहा है कि बुधवार को बगल के गांव में एक शादी थी। उसी के चलते किसी बात को लेकर युवती से कुछ युवकों की कहासुनी हो गई। रात में युवती अकेले अपने गांव लौट रही थी। तभी छह नाबालिग विद्यार्थी उसे पकड़कर जबरदस्ती सुनसान स्थान पर ले गए तथा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

तत्पश्चात, पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरे घटना की खबर अपने घरवालों को दी। घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाकर इसे सुलझाने की कोशिश की गई किन्तु बात नहीं बनी। तत्पश्चात, पीड़ित बच्ची की मां तपकरा थाने पहुंच गई तथा अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। मामले की खबर प्राप्त होते ही पुलिस ने 5 अपराधियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। सभी अपराधियों की आयु तकरीबन 10-15 वर्ष के बीच है तथा सभी स्कूली विद्यार्थी हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button