देश विदेश

15 साल की बेटी को 4 महीनों तक नोचता रहा बाप, आधी रात थाने भागकर बच्ची ने सुनाई आपबीती

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

नई दिल्ली। राजस्थान से के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आधी रात को पुलिस वालों के सामने एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। आधी रात को एक नाबालिग लड़की भागकर थाने पहुंची और उसने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई।

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के बारन जिले में आधी रात को एक नाबालिग लड़की अपनी कहानी बयां करने थाने जाती है। लड़की का अपने पिता पर आरोप है कि वह अपनी 15 साल की बेटी से कई बार दुष्कर्म कर चूका है। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके 31 साल के पिता को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शनिवार-रविवार की रात करीब 12 बजे वह नाबालिग लड़की अपने पड़ोसी की सहायता से पुलिस स्टेशन पहुंची।

सौतेली मां ने भी छोड़ दिया घर

बता दें नाबालिग लड़की ने शिकायत की है कि उसके पिता पिछले 4 महीने से नशे की हालत में उससे रेप कर रहे हैं। नाबालिग का आरोप है कि जब से उसकी सौतेली मां घर छोड़ कर गई है तब ही से उसके पिता उसे हवस का शिकार बना रहे हैं। बता दें लड़की की मां का निधन करीब 3 साल पहले हुआ था। उसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी की थी। उसकी सौतेली मां अपने पति की शराब की आदत से तंग आ गई थीं और उन्होंने करीब 6 महीने पहले घर छोड़ दिया।

आरोपी पिता गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार पीड़िता घर में अपनी छोटी बहन और एक भाई के साथ रह रही थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। इस घटना को गंभीरता से लेकर नाबालिग लड़की का मेडिकल भी करवाया गया है। इसके साथ ही जांच के लिए लड़की का बयान भी दर्ज किया गया है। जिसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने चौथी क्लास तक पढ़ाई की है। मां के निधन के बाद पिता ने उसका स्कूल जाना बंद करवा दिया था।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button