छत्तीसगढ़

मिनी मेटाडोर और कैश वाहन में हुई जोरदार भिड़त

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →
मिनी मेटाडोर का चालक फंसा रहा, घण्टो मशक्कत के बाद लवन पुलिस ने निकाल सुरक्षित बाहर
 बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
शनिवार की दोपहर 4 बजे बगबुड़ा पुल के पास कैश वाहन तथा मिनी मेटाडोर वाहन में आपस में जोरदार भिडंत हो गई। जिससे मिनी मेटाडोर का चालक फंस गया। लोगों की सूचना पर लवन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से पुलिसकर्मियो ने घण्टो मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल घायल चालक को रायपुर रिफर किया गया। हालांकि चालक का पैर फंस जाने से चालक का पैर फैक्चर हो गया। लेकिन सही समय पर सुरक्षित बाहर निकाल देने से चालक की जान बच गई। यदि सही समय पर बाहर नहीं निकाला गया होता तो कुछ भी हो सकता था। बहरहाल लवन पुलिस ने मानवता दिखाते हुए तत्काल जेसीबी मशीन मंगवाकर केबिन में फंसे चालक को निकालने में सफलता मिली। वही, कैश वाहन के चालक ने मिनी मेटाडोर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दिया गया है, जिसकी विवेचना लवन पुलिस के द्वारा की जा रही है।
चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिनी मेटाडोर वाहन क्र. सी.जी. 04 एक्स 7519 का चालक मनीष पटेल मुर्रा भट्ठी गुढि़यारी का रहने वाला है। मनीष अपनी मिनी मेटाडोर में रायपुर से एशियन पेन्ट लेकर रायगढ़ छाड़ने के लिए गया हुआ था। रायगढ़ से वापस आ रहा था। ग्राम बगबुड़ा पुल के पास पहुंचा ही था कि ग्राम रोहांसी ए.जी.एस सिक्योर कम्पनी का कैश वाहन क्रमांक ओ.डी 02 बी.डी 8814 में बैठकर अनिल कुमार रात्रे, पंकज पात्रे और एक गार्ड बैठकर ग्राम जोंधरा एटीएम में कैश डालने के लिए जा रहे थे कि बगबुड़ा पुल के पास पहुंचे ही थे कि मिनी मेटाडोर का चालक मनीष पटेल अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कैश वाहन को ठोक दिया। जिससे दोनो वाहन में जोरदार भिडंत हो गई। भिड़ंत होने से मिनी मेटाडोर वाहन का चालक मनीष वाहन में ही फंस गया था जिसे लवन के पुलिसकर्मी ए.एस.आई नरेन्द्र मार्कण्डेय, प्र0आर0 विनोद बांधे, प्र0आर0 भारत भूषण पठारी, प्र0आर0 निरंजन सेन, आरक्षक सुन्दरलाल जाटवर ने तत्परता दिखाते हुए वाहन के गेट को रस्सी से बांधकर व जेसीबी मशीन की सहायता से ड्राइवर सीट पर फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। काफी देर तक वाहन में फंसे होने की वजह से चालक की हालत काफी खराब हो गया था तथा पैर फंस जाने की वजह से चालक का पैर पैक्चर हो जाना बताया जा रहा है। वही कैश वाहन के चालक अनिल कुमार रात्रे ने मिनी मेटाडोर वाहन के चालक के खिलाफ तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर चालक के खिलाफ लवन चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर लवन पुलिस ने मामला दर्जकर चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना किया जा रहा है।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button