
17 अगस्त 2022 आज का राशिफल, जानिए कैसा होगा आज आपका दिन….
मेष: आज सबकुछ सामान्य गति से चलेगा। साहित्य लेखन में आपकी सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। बातचीत के दौरान संयम रखें।
वृषभ: आज जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। दोस्त के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
मिथुन: आज आज आपको पैसों की प्लानिंग में किसी का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। संगीत में रुचि लेते हुए दिखाई देंगे। आज दोस्तों यारों के साथ मौज मस्ती होगी।
कर्क: आज भाई-बहनों के साथ विवाद पारिवारिक जीवन में अस्थिरता पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी, पुत्र और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। घर से माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह: आज आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने में सफल रहेंगे। विनम्रता का परिचय दें। माताजी की तरफ से लाभ होगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
कन्या: आज आज संतान को लेकर चिंता हो सकती है। शेयर-सट्टेबाजी में सावधान रहें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। गलत दलील बाजी और वाद-विवाद तथा संघर्ष खड़ा करेंगे। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें।
तुला: आज का दिन काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। व्यापार क्षेत्र में लाभ होगा। करियर में भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
वृश्चिक: आज आपको दोस्तों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें। हालांकि आय में वृद्धि से इनकार नहीं किया जा सकता है।
धनु: आप किसी ऐसे स्रोत से धन कमा सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले कभी सोचा भी नहीं होगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दलाली, ब्याज, कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
मकर: आज कार्यक्षेत्र में आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आत्म-संयम का परिचय दें, हालांकि आपके अंदर आत्म-विश्वास भरपूर रहेगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। वाहन के रख-रखाव में धन खर्च हो सकता है।
कुंभ: आज आप पर काफी भरोसा रहेगा. साथ ही आपको उन्नति के भी कई अवसर प्राप्त होंगे। रिश्तेदारों के साथ खुशियां बांटेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
मीन: आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। कुटुंब में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्य-व्यापार में संतोषजनक स्थिति रहेगी।