24 अगस्त 2022 आज का राशिफल, जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 और सूर्य दक्षिणायन का है। नक्षत्र पुनर्वसु और चंद्रमा मिथुन राशि में है। आज का राहुकाल दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। आज का दिन शुरू करने से पहले अपना राशिफल जरूर पढ़ लें, जानिए ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का आज क्या कहना है।

मेषः आज आपके कार्यों में तेजी दिखाई देगी। सत्तापक्ष से वाहन एवं मकान संबंधी कार्यों में लाभ के योग हैं। शुक्र संबंधित लाभ में वृद्धि के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

वृषभः संतान पक्ष से संबंधित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी के प्रयास में सफलता मिलेगी। किसी से मधुर संबंध पारिवारिक विवाद का कारण होगा। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्कीन एलर्जी संबंधित कष्ट रहेगा। शनि कृत कष्टों के निवारण के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें।

मिथुनः बिजनेस से वित्तीय लाभ मिलेगा। किसी को धन उधार देना पड़ सकता है। संतान पक्ष से दुखी होंगे। रक्त विकार की संभावना है। आज लाभ की स्थिति को बनाए रखने के लिए ऊँ गं गणेशाय नमः का एक माला जाप करें। पौधे का दान करें। इलायची खायें एवं खिलायें।

कर्कः शेयर या लॉटरी में अचानक हानि की संभावना है। प्रतिद्वंद्वियों से विवाद या हानि संभव है। मामा या ममेरे भाईयों का साथ दिन को बेहतर बना सकता है। छुट्टियों का आनन्द लेंगे। राहु से संबंधित कष्टों से बचाव के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

सिंहः नई विद्या पर कार्य की शुरूआत या नई योजना से कार्य करने से लाभ होगा। नये लोगों से व्यवहारिक दूरी बनाये रखना उचित होगा। असंभावित हानि से बचने के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।

कन्याः नवीन कार्य में सफलता मिलेगी। भागीदारी से लाभ होगा। यकृत रोग से कष्ट हो सकता है। मंगल जनित दोषों को दूर करने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

तुलाः कार्य स्थल में किसी काम को लेकर विवाद की स्थिति आज निर्मित हो सकती है। आपको आज लोगों से तालमेल बैठाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रमा कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।

वृश्चिकः नौकरी या व्यवसायिक उन्नति के लिए किसी सेमिनार में शामिल होने के लिए छोटा प्रवास संभव है। संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पुराना अल्सर या पथरी जैसी बीमारी आज कष्ट दे सकती है। शांति के लिए सूर्य को जल दें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं दान करें।

धनुः आज बहुत दिनों के बाद संतान के घर आने पर सभी प्रसन्न होंगे। आज का दिन अपनों के साथ होगा। उत्साह एवं सुख में वृद्धि होगी। मंगल के शुभ प्रभाव में वृद्धि एवं कष्टों की निवृत्ति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

मकरः आज काम के प्रति मन एकाग्र होगा। धार्मिक तथा रोज के काम में अच्छा मनोबल रहेगा। गले या कान का रोग तथा आर्थिक स्थिति कष्ट दे सकती है। बृहस्पति के उपाय आजमायें। ऊँ गु गुरूवे नमः का जाप करें और पीली वस्तुओं का दान करें।

कुंभः आज आप को वाहन से संबंधित मरम्मत का कार्य कराना पड़ सकता है। आज आकस्मिक खर्च का दिन होगा। रक्त विकार या स्कीन संबंधी कष्ट हो सकता है। कष्टों से बचाव के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

मीनः आज आप कार्य एवं वित्तीय तालमेल के लिए पार्टनरशिप में समय दे सकते हैं। आवश्यक मीटिंग या बैठक में विवाद हो सकता है। ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। उपाय के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button