
जशपुरनगर 26 दिसंबर 2021– कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने धान खरीदी केन्द्रों में रखे हुए धान को वर्षा से सुरक्षित रखने के लिए कैंप कवर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं | इसी कड़ी में सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान को सुरक्षित रखने के लिए कैंप कवर से ढका जा रहा है| कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी को अपने अपने धान खरीदी केन्द्रों में विशेष निगरानी बनाकर रखने के निर्देश दिए हैं| साथ ही नियमित निरीक्षण करने के लिए कहा और कोई भी समस्या आने पर जानकारी तत्काल देने के निर्देश दिए हैं |










