29 साल की पत्रकारिता यात्रा: मुकेश एस. सिंह बने द हितवाद के डिप्टी रेजिडेंट एडिटर
*द हितवाद में मुकेश एस. सिंह को प्रमोशन, डिप्टी रेजिडेंट एडिटर बनाए गए*
*पत्रकारिता के 29 वर्ष बाद नई जिम्मेदारी, मुकेश एस. सिंह का डिप्टी रेजिडेंट एडिटर पद पर प्रमोशन*
रायपुर, 8 अगस्त। वरिष्ठ पत्रकार मुकेश एस. सिंह को पत्रकारिता क्षेत्र में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मध्य भारत के प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक ‘द हितवाद’ प्रबंधन ने उन्हें डिप्टी रेजिडेंट एडिटर (उप स्थानीय संपादक) के पद पर पदोन्नत किया है। यह पदोन्नति 1 अगस्त 2026 से प्रभावी हुई है। इससे पूर्व वे समाचार संपादक (News Editor) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
47 वर्षीय मुकेश एस. सिंह की यह पदोन्नति उनकी लगभग 29 वर्षों की लंबी और संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। नई जिम्मेदारी मिलने पर श्री सिंह ने इसे अपने लिए भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि पद और दायित्व बदलने के साथ ही पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अधिक मजबूत हुई है।
उन्होंने यह नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए द हितवाद प्रबंधन और जनरल मैनेजर राजेंद्र पुरोहित के प्रति आभार व्यक्त किया है। अपनी पेशेवर यात्रा में ग्रुप एडिटर विजय फणशीकर और एसोसिएट एडिटर राहुल दीक्षित के मार्गदर्शन को उन्होंने अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने रेजिडेंट एडिटर ईवी मुरली, रायपुर और नागपुर हेड ऑफिस के सभी सहयोगियों, मार्गदर्शकों और शुभचिंतकों का भी आभार जताया।
नई भूमिका की शुरुआत से पहले श्री सिंह ने अपने आराध्य श्री काशी विश्वनाथ जी के श्रीचरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया और कहा कि उनका आशीर्वाद ही जीवन की हर परिस्थिति में उनका मार्गदर्शक रहा है।
उन्होंने कहा कि न्यूज एडिटर से डिप्टी रेजिडेंट एडिटर तक का यह सफर सिर्फ पद परिवर्तन नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों के विस्तार का अवसर है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।




