3 बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई महिला, मामला जानकर सन्न रह जाएंगे आप

जमुई: बिहार के जमुई से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ एक मां अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। बताया जा रहा है तीन बेटों के साथ एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया। आज यानी मंगलवार की सुबह कुएं से शव निकाला गया। इस घटना को चकाई प्रखंड के चंद्र मंडी थाना क्षेत्र की घुटवे पंचायत के गादी धनवे गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है आपसी कलह के कारण महिला अपने तीन बच्चों को लेकर कुएं में कूदी और जान दे दी। इस मामले के बारे में सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कुएं से शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

खबरों के अनुसार महिला गादी धनवे गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी बबीता देवी (35 वर्ष) थी। वहीं महिला के तीनों बच्चों में एक की उम्र 8 माह, दूसरे बेटे की उम्र दो साल और तीसरे बच्चे की उम्र चार साल थी। ऐसा बताया जा रहा है कि बीते सोमवार की रात महिला का घर में पति, सास, ससुर और ननद से किसी बात पर विवाद हो गया था। यह सब होने के बाद वह तनाव में आ गई और वह अपने तीन बेटों के साथ कुएं में कूद गई। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के संबंध में फिलहाल परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने भी अब तक इस पर कोई बयान नहीं आया है। हालाँकि आसपास के लोगों के मुताबिक महिला का अपने ससुराल वालों से संबंध ठीक नहीं था। घर में कलह की वजह से महिला तनाव में आ गई थी। वहीं इसके बाद बीते सोमवार की देर रात उसने ऐसा कदम उठाया।

अब आज यानी मंगलवार को घटना की जानकारी मिलते ही चंद्र मंडी थाने की पुलिस गांव पहुंची और परिजनों और कुछ लोगों से पूछताछ की। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button