ग्राम पंचायत भरवाड़ीह में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने किया वित्तीय समावेशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय साक्षरता के प्रति किया गया जागरूक
बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
ग्राम पंचायत भरवाड़ीह में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा वित्तीय समावेशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना, वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना तथा शासन की विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की महिला हितग्राहियों, ग्रामीणों एवं संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति रही। पंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा द्वारा जानकारी दिया गया कि कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बैंक खाते के नियमित उपयोग, बचत की आदत विकसित करने, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने तथा सुरक्षित वित्तीय लेन-देन के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से सरकारी योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में प्राप्त करने की सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गई।
अधिकारियों एवं संबंधित प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन के महत्व को समझाते हुए बताया कि आज के समय में बैंकिंग सेवाएं प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक हैं। बैंक खाते के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, बचत करने तथा आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है। डिजिटल लेन-देन करते समय सावधानी बरतने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह भी दी गई।
इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्री नरेंद्र कश्यपपंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा पंच प्रभाकर मिश्रा अश्विन सगरवंशी अशोक साहू शैल वाला पुष्पा साहू कवित यादव कविता धरम दास कमलेश्वरी यदु दिना बाई, सरस्वती सागरवंशी , अनिता यदु संतोष ध्रुव, छबिलाल दांडेकर सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे
