20 फरवरी 2021 आज का राशिफल

मेष: समय सुधार पर है, आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास अच्छा परिणाम देंगे। लाभ प्राप्ति के अवसर बढ़ रहे हैं। आज काम के घंटे बढ़ेंगे, कुछ नया करने को मिलेगा तथा कुछ नया सीखने को मिलेगा। अन्य लोगों का सहयोग मिलेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं को लेकर थोड़ी सी परेशानी रहेगी। संतान के लिए थोड़ा कठिन समय है, उन्होंने लापरवाही बरती तो परिणाम अच्छे नहीं आएंगे। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए थोड़ा कठिन समय है। आपको अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए कुछ करना पड़ेगा। सगाई, संबंध के दृष्टिकोण से दिन ठीक है, पिता के लिए समय शानदार है और आज माता को भी विशेष लाभ हो सकता है। घरेलू मामलों में रुचि लेने से आपको लाभ होगा। आज वाणी पर संयम रखें। यात्रा लाभ दे सकती है।

वृषभ: समय विशेष लाभ का बना है। आपके सभी काम सोचे हुए ढंग से हो जाएंगे। दैनिक आय बढ़ेगी। पर-प्रपंच में नहीं पड़ें अन्यथा हानि होगी। भागीदारी के मामलों में थोड़ा संकोच रहेगा परन्तु आपका आर्थिक लाभ बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में आज प्रदर्शन उच्च कोटि का रहेगा, उसका लाभ मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा आज अच्छे परिणाम दे सकती है, आप उसे सोच-समझकर तय करें। अर्थ लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास पहले से ज्यादा लाभ देंगे। अन्य शहरों से आय बढ़ सकती है, विदेश से आय बढ़ सकती है। भूमि-भवन के मामलों में स्थितियां अनुकूल चल रही हैं कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं। वाहन सुविधा भी बढ़ेगी। व्यावसायिक विवाद में आप विजयी रहेंगे। ठोस निर्णय की आवश्यकता है।

मिथुुन: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास अच्छा परिणाम दे सकते हैं परन्तु यात्रा नहीं करें। कोई रुका हुए धन विशेष प्रयास से ही निकल सकता है। किसी विषय में साहस भरा फैसला लेने का दिन है परन्तु किसी नये काम का प्रारम्भ आज नहीं करें। संतान के लिए थोड़ा सा कठिन समय है परन्तु उनकी मेहनत अच्छा लाभ दे सकती है। कार्य क्षेत्र में आज अधिक कौशल दिखाने का समय मिलेगा। कार्य पद्धति में सुधार का मौका मिलेगा। कार्य योजना में भी संशोधन कर सकते हैं। प्रेम संबंध में थोड़ी बहुत अड़चनें हो सकती हैं, जिसे आप अपनी वाक् पटुता से ठीक करने की कोशिश करेंगे। यात्रा विचार त्याग दें।

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: समय भाग्यशाली है। कोई न कोई अच्छी बात आएगी, जिससे आपका मन दिनभर प्रसन्न रहेगा। जितना  प्रयास करेंगे, उतना ही अच्छा फल आएगा। मन में चल रही कोई तकलीफ दूर हो जाने की सम्भावना है। संतान की तरफ से थोड़ा सा खिंचाव रहेगा, आपको संबंध ज्यादा अच्छे बनाए रखने के लिए कोशिश करनी चाहिए। मिल-जुल कर काम करने से लाभ होगा। आज हाथ में आए हुए अवसर को पूरी तरह भुना लें। आपकी दैनिक आय बढ़ेगी। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। कुटुम्ब के मामले में समाधान निकल आने से राहत मिलेगी। भाई-बहिनों से पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा। यात्रा लाभकारी है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।

सिंह: किसी बात से मन ही मन बहुत परेशान रहेंगे। निजी मामलों में कुछ खास न हो पाने का मलाल रहेगा। काम-काज में थोड़ी असुविधा रहेगी। किसी नाराजगी भी आपको परेशान करेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक जाएगा। दैनिक आय बढ़ेगी, कोई अचानक लाभ भी हो सकता है। लेन-देन की सुविधा बढ़ेगी। धन प्रबंध में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी से काम लें, कोई समस्या हल हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सूझ-बूझ से काम लें तो आपसी क्रोध में कमी आएगी। आज धर्म-कर्म के मामलों में बहुत रुचि रहेगी। कोई विशेष काम कर सकते हैं। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें।

कन्या: भाग्यशाली दिन है, विशेष उपलब्धि हो सकती है, लाभ अचानक बढ़ेगा। विदेश से या दूसरे शहरों से आय बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से किए जा रहे प्रयास सफल रहेंगे। आप जितना श्रम कर रहे हैं, वह पूरा लाभ में बदल जाएगा। आपके प्रति लोगों की राय बदलेगी। आजकल में कुछ आलोचना भी सहन करनी पड़ेगी। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। जीवनसाथी के काम-काज में गति आएगी। काम-काज को जटिलता से बचाएं, उपहार मिलने का समय है। प्रेम संबंध में नवीनता आएगी। अज्ञात स्रोत से लाभ हो सकता है। शत्रुओं को लेकर आप सावधान रहें। घात-प्रतिघात का समय है। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button