कबीरधाम में 9 क्विंटल गांजा जब्त, कंटेनर से 5 करोड़ की खेप बरामद

कबीरधाम (छत्तीसगढ़)। जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 9 क्विंटल गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

चिल्फी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर नागालैंड पासिंग के एक कंटेनर को रोका। तलाशी के दौरान वाहन के भीतर बनाए गए गुप्त चैंबर से 30-30 किलो की 30 बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गांजे की यह खेप ओडिशा से लोड की गई थी और इसे राजस्थान ले जाया जा रहा था। तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर (कीमत लगभग 50 लाख रुपये) को भी जब्त कर लिया गया है।

मामले में राजस्थान के भरतपुर निवासी चालक अयाज खान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क के मुख्य सप्लायर और रिसीवर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button