देश विदेश

पद्म विभूषण बाबासाहेब पुरंदरे का पुणे के अस्पताल में 99 साल की उम्र में निधन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पद्म विभूषण बाबासाहेब पुरंदरे (Babasaheb Purandare) का सोमवार सुबह 5 बजे पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल (Dinanath Mangeshkar Hospital) में निधन हो गया है।

बाबासाहेब पुरंदरे 99 साल के थे और लाइफ सपोर्ट पर थे। अंतिम संस्कार सुबह 10.30 बजे पुणे के वैकुंठ श्मशान घाट (Vaikunth crematorium) में किया जाएगा। इतिहासकार और लेखक बाबासाहेब पुरंदरे को शनिवार को बाथरूम में गिरने के बाद अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (intensive care unit) में भर्ती कराया गया था।

कौन थे बाबासाहेब पुरंदरे?

बाबासाहेब पुरंदरे एक प्रसिद्ध लेखक, इतिहासकार और रंगमंच व्यक्तित्व (theatre personality) थे। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज पर उनके काम के लिए जाना जाता था। उन्होंने शिवाजी के युग से राजा, उनके प्रशासन और किलों पर कई किताबें लिखीं।

बाबासाहेब पुरंदरे ने छत्रपति के जीवन पर लोकप्रिय नाटक ‘जांता राजा’ का भी निर्देशन किया था। बाबासाहेब पुरंदरे को साल 2015 में राज्य सरकार का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार मिला। जबकि साल 2019 में उन्हें भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण पुरस्कार मिला था।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button