बकाया वसूली के लिए बिजली विभाग चला रहा सघन अभियान
लवन उपसंभाग में 10225 उपभोक्ताओं का 3.62 करोड़ रूपये है बकाया
[img-slider id="274450"]
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
विद्युत वितरण कम्पनी ने बिजली बिल की बकाया राशि वसूल करने एक अभियान छेड़ा है। इस अभियान के तहत विद्युत कम्पनी ने दर्जनभर शासकीय विभागों से बकाया बिजली बिल की राशि वसूल करने नोटिस भेजा है। विद्युत विभाग लवन उप संभाग के अन्तर्गत 26193 उपभोक्ता में से 10225 उपभोक्ता का 3.62 करोड़ रूपये बकाया राशि की वसूली किया जाना है। जिसमें शासकीय विभागों से 221 शासकीय उपभोक्ता द्वारा 91.77 लाख बकाया राशि शामिल है। विभाग द्वारा विद्युत विच्छेदन कार्यवाही में 591 उपभोक्ताओं का लाइन काटा गया जिनका बकाया राशि 56.4 लाख रूपये था। विद्युत विच्छेदन उपरांत 544 उपभोक्ता द्वारा 39.8 लाख की वसूली किया गया। उक्त जानकारी उप संभाग लवन के ए.ई. तुषार विश्वास व जे.ई. सुरज खटकर द्वारा जानकारी मिला। उन्होंने बताया कि यह वसूली अभियान मार्च 2022 तक जारी रहेगा। जनवरी से वसूली अभियान में तेजी होगा। जिसके लिए जे.ई. सुरज खटकर के नेतृत्व में लगातार विद्युत विच्छेदन एवं वसूली, विभाग के कर्मचारी के साथ घर-घर जाकर किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने तक ज्यादा बकाया राशि वसूला जा सके। जे.ई खटकर का कहना है कि अधिकांश उपभोक्ता दो या तीन माह में बिल जमा करते है पर जब उनकी राशि पांच हजार से अधिक हो जाती है तब बिल जमा करने में दिक्कत होती है। ऐसे उपभोक्ताओं को भी समझाईश दी जा रही है कि समय पर राशि जमा कर कार्रवाई से बचे। वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर अभी तीन माह का वक्त शेष है। विभाग की कोशिश है कि अंतिम समय में वसूली का दबाव ज्यादा न रहे, इसलिए चरणबद्व ढंग से वसूली अभियान चलाया जा रहा है। जे.ई खटकर ने आगे बताया कि लवन उपसंभाग में घूम-घूम कर बकाया बिल वसूली और भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया निरंतर चल रही है। ऐसे उपभोक्ता जिनकी बकाया राशि दो हजार रूपये से ज्यादा है, उन उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटे जा रहे है। विभागीय निर्देशानुसार लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी बकायेदार किसी भी परेशानी से बचने के लिए शीघ्र ही बकाया बिल की राशि जमा कर दे। जे.ई ने बताया कि ग्रामीण इलाको में हजारो उपभोक्ताओं के पास बिजली बिल का भुगतान होना बाकि है। अंत में कहा कि समय पर बिजली बिल का भुगतान कीजिए, ताकि बिजली अवरूद्व न हो। अन्यथा कनेक्शन काट दी जाएगी। उक्त अभियान को सफल बनाने में कार्यालय सहायक 02 मनोज साहू, रिडर राजू साहू लवन, प्यारे पटेल, ढेलू वर्मा, छबि साहू, भानु शुक्ला, राजेन्द्र वैश्व., आशीष, संजय, विपिन, दुर्गा बर्मन सहित अन्य बिजली कर्मचारियों का सहयोग मिल रहा है।



