लापरवाही की हद – एक बाईक पर 6 सवारी चल रहे है बाईकर्स


बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।

इन दिनों कोविड संक्रमण का दौर चल रहा है। कोविड की वजह से पाबंदिया भी प्रशासन के द्वारा कड़ी कर दी गई है। वही, कुछ लापरवाह बाईक चालक ऐसे भी है जिन्हे मौत का बिल्कुल भी भय नही है। शनिवार की दोपहर 3 बजे एक बाईक पर 6 लोग सवार होकर मस्ती करते हुए लवन से डोंगरीडीह तरफ जा रहे थे। जिसे हमारे इस प्रतिनिधि के द्वारा कैमरे में कैद कर लिया गया। एक बाईक पर 6 सवारी देखकर देखने वाले लोग भी काफी हैरान रह गए। लोग बाइक पर बैठे लोगो को देखते ही रह गए। ऐसे लापरवाह वाहन चालको की वजह से सड़क दुर्घटनाएं होती है, जिसका दोष पुलिस व यातायात विभाग को दिया जाता है।Attachments area

Share This Article
Leave a review