छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा : जिला अस्पताल पदस्थ MBBS डॉक्टर ने लगाई फाँसी… कारण अज्ञात..

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में पदस्थ एक MBBS डॉक्टर के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर का नाम रॉबिन्स खूंटे बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दंतेवाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल में पदस्थ MBBS डॉक्टर ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर ने अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या की है। डॉक्टर रॉबिन्स खूंटे काफी लंबे समय से जिला अस्पताल में पदस्थ है। इस बात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दंतेवाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या करने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस अस्पताल के स्टाफ और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर पता लगा रही है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button