छत्तीसगढ़न्यूज़

गरियाबंद पुलिस द्वारा पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास गरियाबंद में अभिव्यक्ति ऐप का किया गया प्रचार प्रसार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

भूपेन्द्र गोस्वामी आपकी आवाज

गरियाबंद – राज्य की महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने अभिव्यक्ति ऐप लांच किया है। इस ऐप को छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से राज्य की महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी। यानी अब महिलाओं को थाने जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा राज्य की महिलाएं अब अपनी सुरक्षा को लेकर सुझाव भी पुलिस विभाग तक पहुंचा सकेंगी। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री जे.आर. ठाकुर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन में महिला सुरक्षा टीम प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक गरियाबंद सुश्री निशा सिन्हा के द्वारा जिले में अभिव्यक्ति ऐप का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा। इसी कड़ी में आज ” पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास गरियाबंद ” में अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार प्रसार किया गया। इस ऐप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिलाओ को अपने मोबाईल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करना है, जिसमें उन्हें साईन इन करना है, अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओटीपी आयेगा उसे ऐप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद महिलाए कभी भी इस ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है।
कार्यक्रम के दौरान डीएसपी निशा सिन्हा एवं टीम प्रधान आरक्षक अनिल यादव, आरक्षक वीरेंद्र सिंहा, आरक्षक रामकुमार खैरवार महिला आरक्षक संजू भारते के द्वारा पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास गरियाबंद में निवासरत महिलाओं/बालिकाओं को मोबाइल में अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button