पुण्यतिथि पर याद किए गए श्यामाचरण शुक्ल 

2 Min Read
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
14 फरवरी को ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी लवन के द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि दी गई। कांग्रेसियों ने उनके द्वारा कराए गए कार्यो को याद किया और उनके मार्ग पर चलने की बात कही। लवन के गुरूघासीदास सांस्कृतिक भवन में पं. श्यामाचरण के चित्र पर माल्यार्पण कर मौजूद लोगों ने श्रद्वांजलि दी। इस मौके पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष गुरूदयाल यादव ने कहा कि शुक्ल जी ने साधन सम्पन्न होते हुए भी आम लोगों जैसा जीवन गुजारा। तीन बार मुख्यमंत्री बने पर उनका उद्देश्य किसानों को समृद्व करना था। जिसके लिए छत्तीसगढ़ सहित पूरे मध्यप्रदेश में नहर और बांधो का जाल बिछाया। सिंद्वात के सामने अडिग रहे जिसके कारण कई बार केन्द्रिय निर्णय को जनहित में किनारे कर दिए। इस दौरान पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष देवी लाल बार्वे ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी श्यामाचरण जी को एक कर्मठ राजनेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने पूरा जीवन देश और आम जनता की सेवा में बिताया। इस दौरान ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष गुरूदयाल यादव, देवीलाल बार्वे, मृत्युजंय वर्मा, नरेन्द्र वर्मा, बनवारी बार्वे, प्यारे लाल वर्मा, भेषराम वर्मा सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment