न्यूज़

कंकना घरामी ने 10वीं बोर्ड की मेरिट लिस्ट में किया टॉप

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–15.5.22

छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के बांदे क्षेत्र के कंकना घरामी ने 10वीं बोर्ड की मेरिट लिस्ट में किया टॉप

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार भी प्रदेश में बेटियों ने ही टॉप लिस्ट में जगह बनाई है। रिजल्ट जारी करने के बाद शिक्षा मंत्रि डॉ. प्रेम सहाय सिंह टेकाम ने विद्यार्थियों को शुभकामाएं दी है, वही एग्जाम में असफल हुए छात्रों को फिर दोगुना मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।
10वीं बोर्ड की परीक्षा में कांकेर जिला के बांदे की रहने वाली कंकना घरामी ने 97.50 प्रतिशत प्राप्त कर टॉप टेन में अपनी जगह बनायीं और प्रदेश में छठवा स्थान हासिल किया।
कांकेर जिला के थाना बांदे की ओर से बांदे (परलकोट) की बिटिया कुमारी कंकना घरामी ने 10 वीं प्राविण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त कर, क्षेत्र को गौरवानित करने पर सम्मान किए, सम्मान समारोह में थाना प्रभारी ध्रुव व समस्त स्टाप की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सभी ने बिटिया की उज्जवल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दी।
साथ ही पिता के एस घरामी (व्याख्याता HSS बांदे),माता पुष्पा घरामी (गृहणी) व उनके शाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोण्डाहूर के मार्गदर्शी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button