11th March 2026
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, क्रिप्टोकरेंसी को लेकर किया गया 17 बार पोस्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया। इसकी सूचना तब मिली जब अनुसुइया उइके के ट्विटर अकाउंट से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कई बार ट्वीट किया गया। इस दौरान उनके हैंडल से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर 17 बार पोस्ट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्यपाल उइके का ट्वीटर अकाउंट हैक कर लिए गया था। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हैक होने के कुछ मिनटों बाद उनके ट्वीटर अकाउंट को रिस्टोर कर दिया गया।

 बता दें आज एलन मस्क ने एक पोस्ट किया था जिसमें लिखा हुआ था कि ‘क्रिप्टोकरेंसी कई स्तरों पर एक अच्छा विचार है और हमें विश्वास है कि इसका भविष्य आशाजनक है। em4crypt.com (लिंक) आओ सब मिलकर इसका समर्थन करें।’ एलन मस्क के इस पोस्ट को टैग करते हुए छत्तीसगढ़ के गवर्नर के आधिकारिक हैंडल से एक जवाब पोस्ट किया गया। उसमें लिखा गया कि ‘यह एक बड़ा समाचार है।’ इसके बाद लगभग आधे घंटे तक यही पोस्ट लगातार घुमा-फिरा कर किया गया। लगातार 15 बार ये पोस्ट करने के बाद लिखा गया कि ‘यह एक बड़ा दिन है।’

Related posts

महतारी वंदन योजना की 5वीं किस्त जारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की राशि

PAPPU SONI

जिले के सात स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का आज शुभारंभ किया गया, स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाकर नन्हे मुन्ने बच्चों को तिलक लगाकर प्रवेश दिया गया….

ADMIN DESK

दो ठेकेदारों के बीच आपसी विवाद में RES ऑफिस के बाहर चली गोली, फायरिंग के बाद मचा अफरा तफरी

PAPPU SONI

Leave a Comment