छत्तीसगढ़न्यूज़

ई-केवाईसी  की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 किया गया

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुरनगर 23 मई 2022/प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले के पंजीकृत समस्त किसानों का ई-केवाईसी कराने का अंतिम तिथि दिनांक 31 जुलाई 2022 कर दिया गया है। 24 मई 2022 तक की स्थिति में पीएम-किसान  https://pmkisan.gov.in पोर्टल में कुल आधार ऑथेंटिकेटेड 90876 हितग्राही के विरुद्ध 43098 हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण हुआ है तथा 47778 हितग्राहियों का ई-केवाईसी लंबित है। जिले के समस्त शेष पंजीकृत कृषकों से 31 जुलाई 2022 से पूर्व स्वयं पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर मोबाईल ओटीपी ऑथेंटिकेशन के जरिए या अपने नजदीकी सी. एस. सी. केन्द्रों से संपर्क कर बायोमेट्रिक के जरिये ई-केवाईसी कराने की अपील की गई है। योजनांतर्गत पेमेंट मोड को बैंक खाता से बदल कर आधार नंबर के आधार पर किया गया है। अपने बैंक खाता को आधार नंबर से भी लिंक करावें।
कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के द्वारा जिले के पंजीकृत किसानों का ई-केवाईसी का कार्य तथा पंजीकृत हितग्राहियों का बैंक खाता से लिंक कराने का कार्य समयावधि अर्थात् 31 जुलाई 2022 से पूर्व कराने हेतु कृषि, राजस्व एवं पंचायत विभाग को निर्देश दिये गए है।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button