छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की श्रद्धा बनेंगी आईएएस, यूपीएससी में मिली 45वीं रैंक, इंटरव्यू में गाया था- अरपा पैरी के धार…

☘
🟢 आपकी आवाज
ताजा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
चैनल से जुड़ें →

रायपुर. केन्द्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) 2021 के चयनितों की सूची जारी कार दी है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली श्रद्धा शुक्ला को ऑल इंडिया 45वीं रैंक मिली है. इस रैंक के साथ ही श्रद्धा को आईएएस मिलना लगभग तय है. सोमवार की दोपहर को जारी नतीजों के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है. तीसरे अटेम्प्ट में उन्होंने यह सफलता हासिल की है. महज 23 साल की श्रद्धा का चयन इससे पहले एकाउंट एंड टेली सर्विसेस में हो चुका है. अब वे आईएएस बनने जा रही हैं. रायपुर में ही रहकर उन्होंने यूपीएसएसी की तैयारी की.

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

श्रद्धा शुक्ला के पिता सुशील आनंद शुक्ला छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख हैं. वे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लंबे समय से प्रवक्ता भी रहे हैं. बेटी के यूपीएससी में चयनित होने पर सुशील आनंद ने कहा कि उनका सिर आज गर्व से और ऊंचा हो गया है. चयन की सूचना के बाद से ही परिवार में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. परिचितों के आने-जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. श्रद्धा ने कहा कि इंटरव्यू में उनसे आईएएस की कार्यशैली व कलेक्टर बनने पर गंभीर परिस्थितियों से निपटने के तरीके व अन्य सवाल पूछे गए थे. इससे पहले यूपीएससी के चयनितों की दूसरी सूची में उनका नाम था, लेकिन चयन नहीं हुआ था.

पैनेल को सुनाया राजगीत
श्रद्धा ने बताया कि उन्होंने इंटरव्यू के दौरान पैनल को छत्तीसगढ़ का राजगीत ‘अरपा पैरी के धार..’ गाकर सुनाया था. इससे पैनलिस्ट काफी प्रभावित हुए थे. मैंने ही उन्हें राजगीत सुनाने की इच्छा जताई थी. यूपीएससी की तैयारियों को लेकर श्रद्धा ने कहा कि वे इस मिथक को तोड़ना चाहती थी कि दिल्ली में रहकर ही यूपीएसएसी की तैयारी की जा सकती है. इसलिए ही वे तैयारी के लिए कभी भी दिल्ली नहीं गईं, उन्होंने रायपुर से ही ऑनलाइन तैयारी की.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button