कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को आंदोलन को सर्व शिक्षक संघ का मिला समर्थन प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे समेत हजारों शिक्षक गए हड़ताल में

छत्तीसगढ़ प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 25 जुलाई से 29 जुलाई तक किए जा रहे आंदोलन को शिक्षकों के एक और बड़े समूह का साथ मिल गया है पिछली बार की तरह इस बार भी सर्व शिक्षक संघ ने आंदोलन को समर्थन देने का फैसला लिया है और प्रदेश अध्यक्ष समेत हजारों शिक्षक अपने स्कूलों में आवेदन देकर हड़ताल में चले गए हैं निश्चित तौर पर इसका असर स्कूल शिक्षा विभाग में भी पड़ेगा ।

[img-slider id="274450"]

NPG से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने कहा कि

वास्तव में यह दुखद स्थिति है कि हमें महंगाई भत्ता जैसे मुद्दे पर आंदोलन करना पड़ रहा है सरकार को इसका सीधा संज्ञान लेना चाहिए महंगाई भत्ता कर्मचारी का बुनियादी हक है जो कि आज तक हमेशा मिलता रहा है लेकिन अब उसमें भी कटौती हो रही है । गृह भाड़ा भत्ता जो कि सातवें वेतन मान के आधार पर मिलना था वह भी आज तक छठवें वेतनमान के आधार पर ही मिल रहा है जो की दुर्भाग्य है , 34% मंहगाई भत्ता एवं 7 वें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता को लेकर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने 5 दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है जिसे हमारा पूरा जमीनी समर्थन है और इसके लिए हमारे हजारों साथियों ने अवकाश का आवेदन अपने संस्थान में दे दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button