बिलासपुर निवासी पी धनराज ने रचा इतिहास,,, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में कराया नाम दर्ज,,,

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के पी धनराज (16 जुलाई 2000 को जन्म) ने 30 सेकंड मे सबसे अधिक हाथ से चलने वाले कदमो को करने का रिकॉर्ड बनाया है |
उन्होंने 30 सेकंड मे 62 हैंड वाकिंग स्टेप्स किए और इनका नाम सुनहरे अच्छरो से इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मे दर्ज किया गया है |

पी धनराज ने, न केवल रिकॉर्ड दर्ज कराया है बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्परधा 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता मे भाग लेकर, नेपाल मे आयोजित मिशन ओलिंपिक गेम्स 2020 मे, स्वर्ण पदक प्राप्त कर हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है |
धनराज सदैव ऐसे राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय उपलब्धिया प्राप्त करते रहेंगे जिससे की उनके शहर, राज्य व देश का नाम पूरी दुनिया मे रोशन होता रहे |
इन्होने न केवल उपलब्धिया प्राप्त की है, बल्कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स मे, सर्वोच्च पुरस्कार – राष्ट्रपति अवार्ड सन 2016 मे प्राप्त किया है |
पी धनराज, देवरीखुर्द, बिलासपुर मे रहते है, इनका स्नातक सी एम डी कॉलेज से हुआ है| और इनके पिताजी पी श्रीनिवास राव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायगढ़ मे वाणिज्यिक पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत है| इनके पिताजी का कहना है कि – “हार न मानने की अादत ही, एक दिन… जीतने की आदत बन जाती है”|
पूरा सफलता का श्रेय इनके माता-पिताजी-दादी जी और दो बड़े भाइयो को जाता है, पी धनराज अब अंतराष्ट्रीय बुक ऑफ़ रिकार्ड्स की तैयारी कर रहे है |
