छत्तीसगढ़न्यूज़

पुराना बस स्टैंड में जिला महामंत्री विकास सिंह ने फहराया तिरंगा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आप की आवाज
*पुराना बस स्टैंड में जिला महामंत्री विकास सिंह ने फहराया तिरंगा…
कोरबा=जिलास्तरीय 75वां स्वतंत्रता दिवस कोरबा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला महामंत्री एवं इंटक जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने जिला आटो संघ के बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन।
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जिला महामंत्री विकास सिंह ने उपस्थित लोगों को कामनाएं देते हुए कहा कि आजादी हमारे दृड़ संकल्प और अनेकों संघर्षों के बाद भारतवर्ष को आजादी मिली। देश को आजादी दिलाने वाले सभी बलिदानियों, स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों, वीर नायकों को नमन करते हैं। उनकी बदाैलत ही आज हम लोग आजाद देश में रह रहे हैं। हमारे लिए बड़े गौरव व सौभाग्य का विषय है कि किस तरह से अग्रेंजाें से लंबी लडाई के बाद देश आजाद हुआ और आज आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। आज देश के हर घर पर तिरंगा लहराया जा रहा।
*आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर जिला महामंत्री एवं इंटक जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों, वीर नायकों का सदैव सम्मान व नमन करते हुए सच्ची श्रद्वांजलि देते है।विकास सिंह ने कहा कि आजादी हमारे आत्मसम्मान की गौरव गाथा है। देश की एकता, अखंडता को सदैव बनाए रखना हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में आटो संघ के पदाधिकारी एवं सम्मानिय नागरिक मौजूद रहे।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button