अन्यन्यूज़

एकतरफा प्यार में लड़की को जलाकर मारने की घटना से राजधानी समेत पूरे प्रदेश में हंगामा…..

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रांचीः दुमका समेत पूरे प्रदेश में लोग आक्रोशित हैं और दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

वहीं विपक्षी दल भाजपा ने भी इस घटना को लेकर झारखंड में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. इस पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बाद अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बयान दिया है। सीएम ने मृतका के परिजनों को दस लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है।

सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आजकल समाज में कई तरह की बुरी घटनाएं घट रहीं हैं. यह वारदात दिल तोड़ने वाली है और कानून अपना काम कर रहा है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हम कोशिश करेंगे कि उसे जल्द से जल्द सजा मिले. ऐसे अपराधियों को क्षमा नहीं किया जा सकता. इनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मौजूदा कानूनों को और कड़ा किया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि झारखंड के दुमका में जिंदा जलाई गई लड़की की मौत हो गई है. पांच दिन से वह जिंदगी की जंग लड़ रही थी. आरोप है कि शाहरुख नाम के युवक ने उसे जिंदा जला दिया था. लड़की पर शाहरुख ने फोन पर बात करने का दबाव बनाया था.

PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button