छत्तीसगढ़न्यूज़

तमनार के मिलुपारा में ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की हुई मौत

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

आप की आवाज
*तमनार के मिलुपारा में ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की हुई मौत*
धौंराभांठा:-जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मिलुपारा के पुल के पास ट्रेलर चालक ने  बाईक चालक को कुचला,मौके पर ही मौत
थाना तमनार के ग्राम मिलुपारा में दिनांक 31.10.2022 शाम लगभग छ:बजे मिलुपारा के सिदार पारा पुल के पास ट्रेलर वाहन के चालक द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर बाईक चालक को कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई।  ग्राम मिलुपारा के पास कोयला परिवहन ट्रेलर क्र cg 13 AF 5610 के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर सोल्ड बाइक चालक को पीछे से जोरदार टक्कर मारते कुचल दिया जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गया।  ट्रेलर चालक वही वाहन को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि मिलुपारा तमनार रायगढ़ सड़क जर्जर खस्ताहाल होने के साथ ही कोयला ट्रेलर वाहन चालको की तेज रफ्तार वाहन चलाने से दुर्घटनाएं घट रही है। ट्रेलर चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था बाइक चालक युवक ड्यूटी से घर ग्राम कोड़केल जा रहा था वही तमनार पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई की जा रही है।  बाईक चालक का नाम मृतक का नाम कृष्णा सोनू भूईंहर पिता साध राम भूईंहर उम्र 21 वर्ष ग्राम कोंड़केल थाना तमनार बताया जा रहा है।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER

Related Articles

Back to top button