जहर खाने वाले ढाबा संचालक की इलाज के दौरान मौत, आरंग पुलिस ने तीनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

आरंग में ढाबा संचालक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था जिसने आज रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज दम तोड़ दिया। वहीं आरंग पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजू निषाद, राजेश निषाद और गिरधारी पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर। आरंग में ढाबा संचालक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था जिसने आज रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज दम तोड़ दिया। वहीं आरंग पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजू निषाद, राजेश निषाद और गिरधारी पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।
आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आरंग थाना में कई अपराध दर्ज है। आरोपी राजू निषाद के विरुद्ध आरंग थाना में 8 अपराध दर्ज है। आरोपी गिरधारी पटेल गुंडा बदमाश है, जिसके विरुद्ध आरंग थाना में 15 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। जबकि राजेश निषाद के विरुद्ध 8 अपराध दर्ज है।
थाना प्रभारी ने बताया कि 5 साल से शासकीय जमीन में कब्जे को लेकर आरोपी राजू निषाद और गिरधारी पटेल का मृतक बुधराम सोनकर के साथ विवाद था। आरोपितों ने मृतक के मकान के सामने के गेट में ताला लगाकर बंद कर दिया है जिसे लेकर अक्सर तीनों के बीच में विवाद होता रहता था। पुलिस तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 341, 294, 506, 34, 306 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button