सांसद गोमती साय ने बरहाटुकु में 10 लाख रुपये के सामुदायिक भवन की घोषणा

आप की आवाज
*सांसद गोमती साय ने बरहाटुकु में दस लाख रुपये के सामुदायिक भवन की घोषणा ।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
फरसाबहार। जशपुर जिले के विकासखंड मुख्यालय फरसाबहार के बरहाटुकु में जनजातीय समुदाय द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। जनजातीय समाज द्वारा कर्मा नृत्य का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती गोमती साय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के महान आदिवासी क्रांतिकारी नेता और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी शक्ति एवं साहस से अंग्रेजी हुकूमत की नींव को हिला कर रख देने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को शत शत नमन करती हूँ। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्मदिवस 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। यह हमारे जनजातीय समाज के लिए सम्मान की बात है। आज जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर मैं अपनी संसद निधि से जनजातीय समाज के लिए बरहाटुकु में दस लाख रुपये की लागत के सामुदायिक भवन की घोषणा करती हूँ। साथ ही कर्मा नृत्य दल के लिए बीस हजार रुपये पोषक के लिए घोषणा करती हूँ। एवं आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button