नाबार्ड अधिकारी श्री एन.एम. जाधव द्वारा वाड़ी विकास परियोजना तमनार का निरीक्षण

नाबार्ड-हिंडालको बाड़ी विकास परियोजना तमनार (फेज 3) के अंतर्गत दिनांक 11 से 13 जनवरी 2023 के मध्य नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारी श्री एन.एम. जाधव, ए.जी.एम., नाबार्ड (आर. ओ.) रायपुर द्वारा तमनार स्थित वाड़ी क्षेत्र का तीन दिवसीय दौरा किया गया। इस दौरे में तमनार स्थित ग्राम उरबा, लालपुर, कोडकेल, नुन्दरहा और बनई में फलदार पौधों के वृक्षारोपण उपरांत वाड़ी निरिक्षण तथा अवलोकन साथ ही वाड़ी लाभार्थियो से परियोजना प्रगति को लेकर चर्चा किया गया। इस निरीक्षण के अवसर पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अधिकारी गण भी उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान वाड़ी में लगे फलदार पौधों, अंतरवर्तीय फ़सल एवम आगामी सीजन हेतु प्लानिंग को लेकर चर्चा किया गया। अपने आधिकारिक दौरे के अंतिम दिन श्री जाधव द्वारा खरसिया क्षेत्र स्थित तेंदुमुडी-कुकरीचोली-जामपाली वाटरशेड का भी निरीक्षण किया गया।

क्रियान्वयन एजेंसी जनमित्रम कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री मनीष सिंह और सचिव डॉ मुकेश गोस्वामी ने बताया की वाड़ी विकास परियोजना का यह 12वां वर्ष है। वर्तमान में फेज 3 का कार्य मार्च 2022 से प्रगति पर है। विदित हो की बाड़ी विकास परियोजना अंतर्गत मुख्य फलदार पौधों के रुप में आम, काजू और अमरुद लगाए जाते हैं, नाबार्ड के मापदंड अनुसार एक एकड़ के क्षेत्र में कुल 57 पौधें रोपित किए जाते हैं। इस फेस 3 के अंतर्गत अभी तक कुल 141 एकड़ विकसित किए जा चुके हैं। और अगले वर्ष तक 225 एकड़ विकसित करने का लक्ष्य है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य पौधों के साथ-साथ अंतरवर्ती फसल की विभिन्न तकनीक को जांचा एवं परखा गया, किसानों ने इस दौरान उड़द, मूंगफली, टमाटर, करेला, बैगन एवं प्याज की खेती से अपनी वाड़ी को हरा-भरा रखने में उत्तम प्रयास किया है। उनके इस प्रयास को श्री जाधव द्वारा सराहा गया।

उक्त निरीक्षण को सफल बनाने के लिए जन मित्रम कल्याण समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री भरथरी जायसवाल, श्री कृपाल सिदार एवम श्री जीवन लाल का अग्रणी योगदान रहा। इनके अतिरिक्त श्री दिलमोहन, श्री शशिभूषण, श्री दिनेश राठिया, श्री अमन पटेल,श्री महावीर साहू एवं श्री जेपी जॉर्ज ने भी आवश्यक सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button