
Aaj Ka Rashifal 14 February 2023: आज 14 फरवरी, 2023 मंगलवार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज सीता अष्टमी पर्व मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार आज के दिन शुभ मुहूर्त में माता सीता की आराधना करने से सभी दुःख दूर हो जाते हैं। पंचांग के अनुसार आज ध्रुव योग 13 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर आज दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक और अनुराधा नक्षत्र आज सुबह 2 बजकर 35मिनट से 15 फरवरी को सुबह 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगी।
मेष दैनिक राशिफल
अनचाही यात्रा मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शुक्र, गुरु की युति धन व्यय कराएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृषभ दैनिक राशिफल
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्वान अधिकारी से सहयोग मिलेगा।
कर्क दैनिक राशिफल
पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सृजनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह दैनिक राशिफल
आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धन हानि की आशंका है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
कन्या दैनिक राशिफल
रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा।
तुला दैनिक राशिफल
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
संतान क दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
धनु दैनिक राशिफल
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
मकर दैनिक राशिफल
व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
कुंभ दैनिक राशिफल
बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन दैनिक राशिफल
शुक्र, गुरु की युति व्यावसायिक सफलता देगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।