
शशि गुप्ता आपकी आवाज पुसौर
धान खरीदी का समय समाप्ति की ओर है, लेकिन पुसौर क्षेत्र के कई उपार्जन केंद्रों में अब भी सैकड़ों किसान टोकन के इंतजार में हैं। शासन का टोकन पोर्टल बंद बताया जा रहा है, जिससे नए टोकन नहीं कट रहे।
तिलगी सोसायटी में 812 किसानों में से 555 किसान धान बेच चुके हैं, लेकिन 109 किसानों का अब तक एक भी टोकन नहीं कटा। वहीं कुछ किसानों के दोबारा टोकन कट गए, जबकि कई किसानों का टोकन अटका हुआ है।
छिछोर उमरिया, तेतला और बुनगा केंद्रों में भी यही स्थिति है। इस बीच राजस्व अमला रकबा समर्पण के लिए किसानों पर दबाव बना रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि यह कार्य उच्चाधिकारियों के मौखिक आदेश पर कराया जा रहा है, जिससे वे मानसिक दबाव में काम कर रहे हैं।




