सेक्स रैकेट: पहले फोन कर के लड़कियों से मिलवाते हैं फिर संबंध बनवाकर करते हैं ये काम

ब्लैकमेल गैंग और सेक्स रैकेट के मामले सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलते हैं। इन दिनों पुलिस ने एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पहले लोगों को फोन करके बुलाते थे। यहां लड़कियों के साथ गलत काम किया जाता था और फिर वीडियो बना लिया जाता था। जानें पूरा मामला-

सेक्स रैकेट: (नई दिल्ली)। रामपुर में पुलिस ने एक ब्लैकमेल गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग में काम करने वाली लड़कियां और अन्य लोग पहले रईसजादों को अपने जाल में फसाते थे और फिर ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने इस गैंग की दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि छह लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस जुटी हुई है। सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है। ताकि इस गैंग के लोगों को पता लगाया जा सके। आइए नीचे खबर में विस्तार से जातने हैं-

रईसजादों को फसाने के लिए बिछााया जाता था जाल

एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि यह गैंग नियोजित तरीके से काम करता था। इन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पुष्प ग्रीन कॉलोनी में किराये पर एक मकान ले रखा था। इस गैंग में शामिल लोग रईसजादों के पास लड़कियों के फोटो भेजते थे और उन्हें यहां बुलाया जाता था। यहां लड़कियों के साथ गलत काम किया जाता था। रईसजादों को अपने जाल में फसाने के लिए लड़कियों के साथ गलत काम करते हुए उनका वीडियो बना लिया जाता था। बाद में गैंग के लोग उन्हें ब्लैकमेल करते थे। एसपी ने बताया कि कुछ लोगों ने हिम्मत जुटा कर इसकी पुलिस से शिकायत की।

सीधे बैंक अकाउंट में डाले जाते थे पैसे

पुलिस को वीडियो के साथ-साथ बैंक का अकाउंट नंबर भी उपलब्ध कराए, जिसमें पैसे डाले गए थे। उन्होंने बताया कि इस गैंग के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के बाद सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार को छापा मारा। मौके से पुलिस दो महिलाओं सहित पांच लोगों को दबोच लिया। छह लोग पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल रहे।

एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में शिवापुरम कॉलोनी निवासी दीपक कश्यप, हाईडिल कॉलोनी निवासी राहुल, कृष्णा विहार इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी दीपक यादव और दो महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं सहित लगभग छह लोग मौके से भागने में सफल रहे हैं। जिनको गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बरेली और आसपास के जनपदों के कई लोग हुए शिकार

एसपी ने बताया कि रामपुर और बरेली के सहित आसपास के जनपदों के कई लोग इस गैंग के शिकार बने हैं। उन्होंने कहा कि अभी पूरी जांच की जा रही है कि इन्होंने कितने लोगों को जाल में फंसाया और उनसे किनता पैसा वसूला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button