न्यूज़रायगढ़

खेलते वक़्त 5 साल के बच्चे ने निगला कील, अपेक्स हॉस्पिटल में वरिष्ठ सर्जन डॉ.मनोज गोयल एवं टीम ने बचाई जान

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़. खेल खेल में एक पांच साल के बच्चे ने नुकीले कील को निगल लिया । ढाई इंच का यह कील मुंह के रास्ते पेट तक पहुंच गया। लगातार बच्चे की हालत ख़राब होते देख परिजनों ने बिना देरी किये उसे अपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर रायगढ़ लाया। यहाँ एंडोस्कॉपी की मदद से बिना ऑपरेशन बच्चे के पेट से कील निकालने में सफलता मिली है। बच्चा अब सुरक्षित है।

रायगढ़ जिले के सराईपाली निवासी रितेश राठिया (5 वर्ष ) खेलते वक़्त उसने अपने मुंह में लोहे की कील डाल रखी थी। अचानक रितेश कील को निगल गया। ढाई इंच का यह कील मुंह के रास्ते पेट तक पहुंच गया और बच्चे के लिए मुसीबत बढ़ गई। घबराए मां-बाप ने इलाज के लिए देरी न करते हुए तुरंत रायगढ़ के प्रसिद्द अस्पताल अपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर पहुंचे। यहाँ डॉक्टरों द्वारा बिना देरी के इलाज शुरू किया गया।
एक्स-रे किया गया तो कील साफ दिखाई दे रही थी। इसके बाद एंडोस्कोपी की मदद से बिना ऑपरेशन के बच्चे के कील को निकाला गया।

आधे घंटे चले इस प्रोसीजर में वरिष्ठ एवं अनुभवी सर्जन डाॅ. मनोज गोयल के नेतृत्व में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डाॅ.अरविन्द यादव एवं टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कील की वजह से बच्चे की जान भी जा सकती थी । यदि ज्यादा अंदर चली जाती तो फिर ऑपरेशन ही करना पड़ता।

–डॉ.मनोज गोयल , वरिष्ठ जनरल सर्जन, डायरेक्टर – अपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर

बहरहाल डॉक्टरों ने मौत की मुंह से पांच साल के बच्चे को बाहर निकाल लाया है.और हालत में सुधार के बाद डिस्चार्ज कर घर भेज दिया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button