अन्यन्यूज़

मोबाइल दुकान में लड़की के साथ बलात्कार, मालिक काम से गया था बाहर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में मोबाइल की एक दुकान के दो कर्मचारियों के खिलाफ दुकान में 17 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता दुकान में कार्यरत थी। घटना उस समय हुई, जब दुकान मालिक किसी काम से बाहर गया हुआ था। पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत में पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है और डेढ़ साल से दुकान पर काम कर रही थी। घटना के बाद उसने परिजनों से आपबीती बताई। उसके पिता ने दुकान के मालिक से शिकायत की, जिसने दोनों युवकों को फटकार लगाई, जिन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी।

स्टेशन हाउस ऑफिसर, जगत सिंह ने कहा, दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, प्रियंका वर्मा ने कहा कि नाबालिग लड़की के नियोक्ता ने भी श्रम कानूनों का उल्लंघन किया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button