न्यूज़

जिले के नए पुलिस कप्तान,आई कल्याण एलिसेला ने किये पदभार ग्रहण…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

निरज साहू…सुरजपुर…

सूरजपुर 31 मई 2023- जिले के नए पुलिस कप्तान आई कल्याण एलिसेला (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का पदभार बुधवार, 31 मई 2023 को ग्रहण करने जिला पुलिस कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तत्पश्चात् उन्होंने जिले का पदभार ग्रहण किया। पूर्व पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा नवागंतुक पुलिस अधीक्षक एलिसेला को जिले के हालातों एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक जानकारी देते जिले का चार्ज सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने जिला पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का जायजा लिया एवं शाखा प्रभारियों की बैठक लेकर तत्परतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।

सुरजपुर जिले के नए पुलिस कप्तान


      आईपीएस आई कल्याण एलिसेला 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है। इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बलौदाबाजार, सुकमा एवं बीजापुर के पद पर पदस्थ रहे है। जिले का कार्यभार संभालने के बाद नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने जिले के पत्रकारगणों से चर्चा कर जिले में बेहतर पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण पर जोर देने कहा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह सहित जिला पुलिस कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button