भुवनेश्वर में आयोजित जनजातीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने जिले के खिलाड़ी हुए रवाना

रायगढ़, 8 जून 2023/ भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साईंस भुवनेश्वर के सहयोग से 9 से 12 जून 2023 तक भुवनेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया रूरल एण्ड इण्डीजेनियस नेशनल गेम्स 2023 में शामिल होने रायगढ़ जिले के खिलाड़ी रवाना हुए है। जिसमें हॉकी में 5, योगासन में 2, कबड्डी में 2 एवं रग्बी में 2 बालक/बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। उक्त खेलों का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 25 मई 2023 को स्व.बी.आर.यादव बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में आयोजन किया गया था। उपरोक्त खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु खिलाडिय़ों को कलेक्टर रायगढ़ एवं सहायक संचालक खेल विभाग रायगढ़ द्वारा अग्रिम शुभकामनाएं दी गई है।

Share This Article
Leave a review